1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. splitsvilla 16 contestant preet singh assaulted mumbai club
Last Modified: मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 (12:13 IST)

'स्प्लिट्सविला 16' फेम प्रीत सिंह पर मुंबई के क्लब में हमला, टूटा दांत और सूजा चेहरा, वीडियो हुआ वायरल

Preet Singh assault
एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला सीजन 16' में नजर आ चुकीं मॉडल-एक्ट्रेस प्रीत सिंह के साथ मुंबई में भयानक हादसा हुआ है। प्रीत सिंह के साथ एक क्लब में बर्बरता और मारपीट की घटना घटी है। इस हमले में प्रीत का न केवल एक दांत टूट गया, बल्कि उनकी आंखें और पूरा चेहरा बुरी तरह सूज गया है।
 
प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दर्दनाक वीडियो साझा कर इसके बारे में बताया है। वीडियो में उनका चेहरा चोटों से भरा हुआ नजर आ रहा है। कांपती आवाज और डबडबाई आंखों के साथ प्रीत ने बताया कि कैसे एक मामूली बहस ने उनके लिए 'दुःस्वप्न' का रूप ले लिया। 
 
प्रीत ने कैप्शन में लिखा, मैंने हमेशा से सुना था कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सेफ शहर है। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुंबई में मेरा इस तरह से स्वागत होगा। ये पोस्ट लिखते हुए मैं कांप रही हूं। मेरी आंखें सूजी हुई हैं, मेरे चेहरे पर चोट लगी है। मैं अभी तक ये समझ नहीं पा रही हूं कि मेरे साथ क्या हुआ था।
 
उन्होंने लिखा, मैं एक क्लब में अपनी दोस्त के साथ बैठी थी और एंजॉय कर रही थी। तभी एक लड़की ने अचानक से चिल्लाना शुरू किया। वो सवाल करने लगी कि हमें कैसे इस क्लब के अंदर आने की अनुमति दी गई। बहसबाजी से शुरू हुई बात ने एकदम से भयानक मोड़ ले लिया जब उस लड़की का मेल फ्रेंड आया। उसने हमें फिजीकली असॉल्ट किया।
 
प्रीत ने लिखा, मुझे इतनी बुरी तरह मारा कि मेरा दांत टूट गया। मेरे चेहरे पर सूजन आ गई। जब लोगों ने आकर बीच-बचाव किया तब झगड़ा रुका। बाद में मुझे मालूम पड़ा कि वो लड़की 'सो कॉल्ड' इंफ्लुएंसर है। मैं अभी भी सदमे में हूं कि ऐसे किसी पर पब्लिकली हमला कैसे हो सकता है। कोई भी ऐसा सलूक डिजर्व नहीं करता।
 
कौन हैं प्रीत सिंह?
प्रीत सिंह एक फिटनेस एंथुसिएस्ट और पॉपुलर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने 'स्प्लिट्सविला सीजन 16' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, कुछ एपिसोड पहले ही उन्हें शो से डंप कर दिया गया था, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
शकीरा के ब्राजील कॉन्सर्ट की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा, क्रू मेंबर की मौत