आमिर खान ने लगाई राजकुमार हिरानी के '3 इडियट्स' के सीक्वल पर मुहर, 10 साल बाद की दिखेगी कहानी
भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ बॉक्स ऑफिस के आंकड़े नहीं बदलतीं, बल्कि लोगों की सोच बदल देती हैं। साल 2009 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' उन्हीं में से एक थी। पिछले कई वर्षों से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब खुद 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए यह साफ कर दिया है कि '3 इडियट्स 2' पर काम शुरू हो चुका है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने खुलासा किया कि फिल्म का सीक्वल पाइपलाइन में है। आमिर ने बताया, राजू (राजकुमार हिरानी) फिलहाल '3 इडियट्स 2' की कहानी पर काम कर रहे हैं। मैंने इसकी मूल कहानी सुनी है और यह वाकई में अद्भुत है। हालांकि अभी स्क्रिप्ट पर कुछ और काम होना बाकी है, लेकिन कहानी का विचार बहुत ही अनूठा है।
आमिर ने आगे कहा कि वह एक बार फिर से 'फुंसुख वांगडू' का किरदार निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अपनी पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर अब 'सितारे जमीन पर' और '3 इडियट्स' जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ अपनी पुरानी लय वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।
10 साल आगे बढ़ेगी कहानी
खबरों की मानें तो '3 इडियट्स 2' की कहानी वहीं से शुरू नहीं होगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। फिल्म में एक दशक का 'लीप' दिखाया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि कॉलेज के वो तीन दोस्त—रेंचो, फरहान और राजू—अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में 10 साल बाद कहां खड़े हैं।
कहा जा रहा है कि फिल्म में आमिर खान के साथ आर. माधवन (फरहान) और शरमन जोशी (राजू) की वापसी लगभग तय है। साथ ही करीना कपूर खान भी 'पिया' के रूप में अपनी भूमिका को आगे बढ़ा सकती हैं। बोमन ईरानी (वायरस) और ओमी वैद्य (चतुर) के बिना यह फिल्म अधूरी मानी जाती है, इसलिए मेकर्स उन्हें भी स्क्रिप्ट में अहम जगह देने की योजना बना रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें