शकीरा के ब्राजील कॉन्सर्ट की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा, क्रू मेंबर की मौत
फेमस पॉप सिंगर शकीरा के अपकमिंग ब्राजील कॉन्सर्ट की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया है। शो के लिए स्टेज तैयार करते समय गैब्रियल डी जीसस फिरमिनो नाम का एक क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
खबरों के अनुसार रियो डी जनेरियो के कोपाकबाना बीच पर 'टोडो मुंडो नो रियो' कॉन्सर्ट के लिए विशाल स्टेज तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान एक लिफ्टिंग सिस्टम के साथ काम करते समय एक पेशेवर कर्मचारी भारी उपकरणों के बीच दब गया।
मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे बचाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉन्सर्ट आयोजकों ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शकीरा ने जताया दुख
एंटरटेनमेंट वीकली के अनुसार, शकीरा ने एक बयान में कहा, मैं गैब्रियल डी जीसस फिरमिनो के परिवार, दोस्तों और साथ कामकरने वालों के लिए बहुत दुखी हूं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें