'पति पत्नी और वो दो' में होगा फुल ऑन कन्फ्यूजन और एंटरटेनमेंट, आयुष्मान खुराना ने किया अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने पहले ही चार्ट्स पर ट्रेंड कर रहे हैं और टीजर को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में अब फैंस की नजरें इसके ट्रेलर पर टिकी हैं।
फिल्म के ट्रेलर से पहले आयुष्मान खुराना ने अपने किरदार को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में प्रजापति पांडे का किरदार निभा रहे हैं, एक ऐसा इंसान जो दिल से ईमानदार है और जिसकी नीयत भी साफ है, लेकिन किस्मत उसे ऐसी अजीब और मजेदार परिस्थितियों में डाल देती है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है।
आयुष्मान के मुताबिक, ऊपर से देखने पर यह किरदार काफी मजे करता नजर आता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वह एक के बाद एक समस्याओं में उलझता चला जाता है। खास बात यह है कि उसकी जिंदगी में तीन महिलाओं की एंट्री उसे पूरी तरह कन्फ्यूजन और अफरातफरी में डाल देती है, कुछ ऐसा जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी, जिससे कहानी और ज्यादा दिलचस्प बन जाती है। यह फिल्म कॉमेडी, रिश्तों के कन्फ्यूजन और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट का ऐसा मिश्रण लेकर आ रही है, जो दर्शकों को एंटरटेन करने का पूरा दम रखती है।
गुलशन कुमार, बी.आर. चोपड़ा और टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जबकि भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं। ट्रेलर को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच अब यह साफ है कि पति पत्नी और वो दो इस सीजन की सबसे मजेदार फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें