1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is deepika padukone role in raaka getting trimmed due to her pregnancy
Last Modified: गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (11:42 IST)

क्या प्रेग्नेंसी की वजह से 'राका' से बाहर होंगी दीपिका पादुकोण? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Deepika Padukone pregnancy news
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ, दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इसके बाद से दीपिका के वर्क कमिटमेंट्स को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया था। 
 
सबसे ज्यादा चर्चा निर्देशक एटली की फिल्म 'राका' (Raaka) को लेकर हो रही थी, जिसमें दीपिका साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें वायरल हो रही थी कि प्रेग्नेंसी के चलते 'राका' में दीपिका पादुकोण के रोल को छोटा किया जा सकता है या उनकी जगह किसी और अभिनेत्री को लिया जा सकता है। 
 
अब फिल्म के मेकर्स ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फिल्म में दीपिका का रोल छोटा किए जाने या हटाए जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
 
द टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में प्रोडक्शन टीम ने कहा, ये सभी खबरें पूरी तरह निराधार हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का बेहद महत्वपूर्ण किरदार है और शूटिंग पूरी ऊर्जा के साथ तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। दीपिका फिल्म का हिस्सा बनी रहेंगी और शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
'राका' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म के इंटेंस एक्शन सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी। मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि सेट पर दीपिका की सुरक्षा और सेहत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है और सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। 
 
दीपिका 'राका' के साथ ही अपने अन्य प्रोजेक्ट 'किंग' के लिए भी समय पर काम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दीपिका और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को एक पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की। इस पोस्ट में उनकी पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही थी।
 
दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी और सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था। अब 2026 में इस नए मेहमान के आने की खबर ने उनके फैंस को बेहद खुश कर दिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
फेस्टिवल से गायब हुए मैडोना के 20 साल पुराने विंटेज कपड़े, खोजकर लाने वाले को पॉप स्टार देंगी बड़ा इनाम