तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद शाहरुख खान की एक्ट्रेस संग जुड़ा विजय वर्मा का नाम, जानिए कौन हैं आलिया कुरैशी?
बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर विजय वर्मा इन दिनों दो वजहों से खबरों में बने हुए हैं। पहली वजह है उनकी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मटका किंग' की जबरदस्त सफलता, और दूसरी है उनकी पर्सनल लाइफ में आई एक मिस्ट्री गर्ल। तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा को फिर से प्यार हो गया है।
हाल ही में विजय वर्मा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ देखा गया, जिसने इंटरनेट पर डेटिंग की नई अफवाहों को हवा दे दी है। विजय वर्मा के साथ नजर आई यह 'मिस्ट्री गर्ल' कोई और नहीं, बल्कि अभिनेत्री और सिंगर आलिया कुरैशी (Aaliyah Qureishi) हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय और आलिया को मुंबई के एक मशहूर जापानी रेस्टोरेंट 'मिज़ू' से बाहर निकलते देखा गया। दोनों कैजुअल लुक में काफी रिलैक्स नजर आ रहे थे और गाड़ी में बैठकर बातचीत करते हुए वहां से रवाना हुए। इस मुलाकात के बाद फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया है कि क्या विजय वर्मा अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
कौन हैं आलिया कुरैशी
आलिया ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जहां उन्होंने आजाद (शाहरुख खान) की टीम की सदस्य 'जानवी' का किरदार निभाया था। इंस्टाग्राम पर 'Jhalli' के नाम से मशहूर आलिया न केवल एक बेहतरीन अदाकारा हैं, बल्कि एक कुशल सिंगर-सॉन्ग राइटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं।
मुंबई में पैदा हुई आलिया कुरैशी की उम्र 36 साल हैं। आलिया कुरैशी ने मुंबई के ही धीरूभाई अंबानी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। उन्होंने साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। आलिया ने बतौर एक्ट्रेस साल 2022 में वेब सीरीज Eternally Confused and Eager for Love से डेब्यू किया था।
आलिया केवल 'जवान' तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने प्राइम वीडियो की म्यूजिकल सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' में 'अनन्या' का अहम किरदार निभाया है। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'नादानियां' में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर के साथ भी नजर आ चुकी हैं। आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शाहरुख खान के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने जैसा था, जहां उन्होंने अभिनय से लेकर जीवन के दर्शन तक बहुत कुछ सीखा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें