फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज हो रहा ऋषभ शेट्टी का कांतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर
साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर1' को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है, और इसकी वजह साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म कंतारा है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने अब जब प्रिक्वल के बारे में किसी भी तरह की जानकारी ना देते हुए चुप्पी बनाए रखी है। जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इसका ट्रेलर देखने वालीसाल की सबसे बड़ी चीज बन गई है।
होम्बले फिल्म्स की 'कांताराः चैप्टर 1' इस समय इंडियन सिनेमा की सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रहने वाली फिल्म है, जिसका बेसब्री से दर्शकों द्वारा इंतज़ार किया जा रहा है। यह फिल्म असल में अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा में बनी हुई है। वहीं अब, सभी का इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि फिल्म का इसका लंबे समय से मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज होने जा रहा है।
'कांताराः चैप्टर 1' के मेकर्स ने भले ही फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन 2022 में 'कांतारा' की रिलीज़ के बाद से ही दर्शक इससे जुड़े हुए हैं। प्रीक्वल को लेकर बनी रहस्यमयी कहानी ने ट्रेलर के लिए लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
हर कोई जानना चाहता है कि इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में मेकर्स क्या लेकर आने वाले हैं। लेकिन अब इंतज़ार खत्म हो गया है, क्योंकि मेकर्स ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि 'कंताराः चैप्टर 1' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज होगा।
इस मेगा अनाउंसमेंट को करने के लिए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक दमदार पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, KantaraChapter1 की दुनिया की एक झलक पाएं और देखें एक LEGEND का उदय। #KantaraChapter1 का Trailer आएगा 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे।
'कांताराः चैप्टर 1' होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।
मेकर्स ने 'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।