दिल्ली की फेमस रामलीला में दिखेंगी पूनम पांडे, निभाएंगी रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार
एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों से अक्सर छाई रहती हैं। वहीं अब पूनम पांडे को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर अपा थोड़ा शॉक्ड हो सकते हैं। दरअसल, पूनम पांडे दिल्ली की फेमस लव कुश रामलीला में नजर आने वाली हैं।
बीते कई साल से लव कुछ रामलीला का आयोजन लाल किले के पास स्थित मैदान में होता आ रहा है। इस रामलीला में कई मशहूर एक्टर्स परफॉर्म करते हैं। इस बार रामलीला में नए एक्टर्स को कास्ट किया गया है। पूनम पांडे भी इस रामलीला में रावण की पत्नी मंदोदरी का दमदार किरदार निभाएंगी।
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया, जब हमने मंदोदरी की भूमिका के लिए पूनम पांडे से संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी।
पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, मैं लव कुश रामलीला कमेटी को धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे इन्वाइट किया। यह मेरे लिए सच में गर्व और खुशी की बात है कि इन्होंने मुझे इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का पार्ट बनाया। रामलीला सिर्फ धार्मिक इवेंट नहीं है बल्कि हमारे कल्चर और ट्रेडिशन्स का फेस्टिवल है।
पूनम पांडे जहां इस फेमस रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं। वहीं आर्या बब्बर रावण का किरदार निभाते दिखेंगे। आर्या इसे पहले साल 2015 में टीवी शो 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में भी रावण का किरदार निभा चुके हैं। लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला का भव्य मंचन 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक होगा।