मंगलवार, 10 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. avinash tiwary medha shankr ginny wedss sunny 2 release details
Last Modified: शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 (11:58 IST)

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर के साथ लौट रही है 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2', इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Ginny Wedss Sunny 2
बॉलीवुड में शादियों का सीजन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाला है। नेटफ्लिक्स पर सुपरहिट रही 'गिन्नी वेड्स सन्नी' के बाद अब निर्माता इसके सीक्वल 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' के साथ तैयार हैं। हालांकि, इस बार दर्शकों को फिल्म में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 
 
फिल्म में यामी गौतम और विक्रांत मैसी की जगह अब अविनाश तिवारी और '12th फेल' फेम मेधा शंकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का एक बेहद ही मजेदार और कलरफुल पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में अविनाश तिवारी एक सख्त पहलवान के अवतार में नजर आ रहे हैं, वहीं मेधा शंकर एक बेफिक्र और बिंदास लड़की के रूप में उनके साथ दिखाई दे रही हैं। 
 
पोस्टर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में इन दोनों विपरीत स्वभाव वाले किरदारों के टकराने से जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा पैदा होने वाला है। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'गिन्नी और सन्नी वापस आ गए हैं। रिश्ता तय है, बस इस बार थोड़ा सा ट्विस्ट है।'
 
ज़ी स्टूडियोज और सौंदर्य प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जहां पहली फिल्म सीधे ओटीटी पर आई थी, वहीं सीक्वल को थिएटर में रिलीज करने का फैसला इसके बढ़ते क्रेज को देखते हुए लिया गया है।
 
फिल्म का निर्देशन और लेखन प्रशांत झा ने किया है। फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला और विश्वनाथ चटर्जी जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी एक्टिंग से हंसी का तड़का लगाएंगे। फिल्म का थीम फिर से भारतीय शादियों के इर्द-गिर्द बुना गया है, जिसमें इमोशन्स और पागलपन का मिश्रण होने वाला है।
 
ये भी पढ़ें
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, जानें क्या है इनका आध्यात्मिक मतलब