1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashami desai birthday special biography struggle and success story
Last Modified: शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 (11:27 IST)

बी-ग्रेड फिल्मों से Uttaran तक: संघर्षों को मात देकर टीवी की ग्लैमर क्वीन बनीं रश्मि देसाई

Rashami Desai Birthday
टीवी की सबसे चहेती और बेबाक अभिनेत्री रश्मि देसाई 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रश्मि का जीवन किसी प्रेरणादायक फिल्म की पटकथा जैसा है, जहां हर मोड़ पर चुनौतियां थीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। रश्मि का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी मां एक सिंगल मदर थीं, जिन्होंने अकेले दम पर परिवार को पाला। 
 
एक समय ऐसा भी था जब रश्मि देसाई के घर में 'दो वक्त की रोटी' का संकट था। इसी मजबूरी और जिम्मेदारी को समझते हुए रश्मि ने महज 16 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम शिवानी देसाई था। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने इसे बदलकर 'दिव्या' रखा, लेकिन एक ज्योतिषी की सलाह पर उन्होंने अपना नाम 'रश्मि' किया। इसी नाम ने उन्हें वह पहचान दी, जिसका सपना उन्होंने खुली आंखों से देखा था।
 

'उतरन' की तपस्या और लोकप्रियता

रश्मि ने बी-ग्रेड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन 2008 में आए सीरियल 'उतरन' ने उनकी जिंदगी बदल दी। 'तपस्या' के ग्रे-शेड किरदार में उन्होंने ऐसी जान फूंकी कि वे रातों-रात सुपरस्टार बन गईं। इसके बाद 'बिग बॉस 13' में उनकी पर्सनल लाइफ और उनके निडर स्वभाव ने फैंस का दिल जीत लिया।
 

टूटी शादी और नया अवतार

रश्मि की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही। शो 'उतरन' के सेट पर उन्हें नंदीश संधू से प्यार हुआ और 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। लेकिन 4 साल बाद यह रिश्ता टूट गया। तलाक के दर्द से बाहर निकलकर रश्मि ने खुद को पूरी तरह बदला। आज वे टीवी की सबसे ग्लैमरस और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
 
करियर के शुरुआती दौर में रश्मि देसाई काफी सिंपल और सादगी भरे लुक में नजर आती थीं। लेकिन समय के साथ उनका ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
ये भी पढ़ें
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर के साथ लौट रही है 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2', इस दिन रिलीज होगी फिल्म