गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Peddi team shares special message on Jagapathi Babu birthday
Last Modified: गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (15:19 IST)

जगपति बाबू के जन्मदिन पर 'पेड्डी' टीम का खास संदेश, 'अप्पलासूरी' के किरदार को लेकर बढ़ाई एक्साइटमेंट

Jagapathi Babu Birthday
पेड्डी के मेकर्स ने 'सालार' स्टार जगपति बाबू को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दीं। जगपति बाबू इस बहुप्रतीक्षित तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। 2026 की मोस्ट अवेटेड रिलीज़ में से एक मानी जा रही इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है।
 
फिल्म में जगपति बाबू ‘अप्पलासूरी’ के किरदार में नजर आएंगे। उनका रोल एक इंटेंस, चश्मा लगाए हुए और सिद्धांतों पर अडिग बुजुर्ग शख्स का है। माना जा रहा है कि अप्पलासूरी का किरदार कहानी में अहम मोड़ लाएगा और हीरो की जर्नी में बड़ी भूमिका निभाएगा।
 
एक्टर के बर्थडे के मौके पर टीम ने पेड्डी के सेट से जगपति बाबू की एक स्ट्राइकिंग स्टिल शेयर की, जिसमें उनका पावरफुल लुक देखने को मिला। इस फोटो के जरिए फैंस को फिल्म में उनके किरदार की झलक दी गई।
 
मेकर्स ने इस तस्वीर के साथ एक खास नोट भी शेयर किया, जिसमें लिखा है, शानदार जगपति बाबू गरु को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। टीम #Peddi। फिल्म में ‘अप्पलासूरी’ के रूप में उनका परफॉर्मेंस सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक होगा। पेड्डी 30 अप्रैल, 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
 
पेड्डी का गाना ‘चिकिरी’ रिलीज होते ही इतिहास बना गया। सिर्फ 24 घंटे में इसने 46 मिलियन व्यूज़ बटोर लिए और साल के सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए गए गानों में शामिल हो गया। इसके बाद गाने ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया अलग-अलग भाषाओं में यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ और 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स पार कर लिए, जिससे इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी साफ दिखती है।
 
बुची बाबू सना के लिखे और निर्देशित पेड्डी में राम चरण टाइटल रोल में हैं। फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है।
 
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड की असली 'क्वीन ऑफ हार्ट्स' हैं दीपिका पादुकोण, देखिए एक्‍ट्रेस का 'रेड रॉयल्टी' अंदाज