शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ratna pathak shah on alia bhatt professionalism criticizes cute culture
Last Modified: गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (12:25 IST)

सेट पर 'क्यूट' बनने वाली एक्ट्रेसेज पर भड़कीं रत्ना पाठक शाह, आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ

Ratna Pathak Shah interview
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कई बार इंडस्ट्री के बारे में खुलकर अपनी राय रख चुकी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रत्ना पाठक ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तौर-तरीकों और नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों पर खुलकर बात की है। 
 
पिंकविला संग बात करते हुए रत्ना पाठक शाह ने जहां आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की, वहीं बाकी अभिनेत्रियों को एक कड़वी नसीहत भी दे डाली। रत्ना पाठक ने आलिया भट्ट संग फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में काम किया था। 
 
इंटरव्यू के दौरान जब रत्ना से उनकी फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की को-स्टार आलिया भट्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया। रत्ना ने कहा, आजकल की युवा अभिनेत्रियों को लगता है कि सेट पर हमेशा 'क्यूट एंटरटेनर' बने रहना ही उनकी सफलता की कुंजी है। उन्हें लगता है कि 'क्यूटी' बनकर वो लोगों का दिल जीत लेंगी, लेकिन असल में यही चीज उन्हें एक खराब परफॉर्मर बना देती है।
 
आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए रत्ना ने बताया कि वह आलिया के फोकस और अनुशासन से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा, आलिया बहुत ही अटेंटिव हैं। मैंने नोट किया कि वह शूटिंग के दौरान लगातार मॉनिटर पर नजर रखती थीं। खास बात यह है कि वह सिर्फ अपनी एक्टिंग नहीं, बल्कि जब दूसरे कलाकार काम कर रहे होते थे, तब भी उन्हें बारीकी से ऑब्जर्व करती थीं।
 
रत्ना ने बताया कि आलिया सेट पर फालतू की बातों में समय बर्बाद नहीं करती थीं। उन्होंने कहा, वह ज्यादा बातें नहीं करती थीं, जो वाकई हैरान करने वाला था। वह बेहद शांत रहती थीं। हालांकि हमारे साथ में कोई सीन नहीं थे, लेकिन मैंने उन्हें जितना देखा, उससे समझ आ गया कि वह बहुत ही टैलेंटेड और फोकस्ड हैं।
 
रत्ना ने कहा, जो यंग एक्ट्रेसेस होती हैं, उन्हें लगता है कि सेट पर हर वक्त क्यूट-क्यूट वाली, मस्ती करने वाली बनकर रहना जरूरी है। उन्हें लगता है कि ऐसा करके उनकी मदद होगी। लेकिन ज्यादातर मामलों में इससे उनकी एक्टिंग खराब हो जाती है। आलिया ऐसेी नहीं हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रत्ना पाठक शाह पिछले चार दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और 'मंडी', 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वहीं आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' और यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें
एक्टिंग के साथ श्रीलीला ने पूरी की MBBS की पढ़ाई, 24 साल की उम्र में डॉक्टर बनीं साउथ की हसीना