गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani red saree bold look instagram photos viral
Last Modified: बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 (17:34 IST)

रेड साड़ी में दिशा पाटनी का किलर लुक, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

Disha Patani latest photo
बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार दिशा पाटनी अपनी तस्वीरों से इंटरनेट परत तहलका मचाती रहती हैं। एक बार फिर दिशा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ट्रेडिशनल साड़ी को इतना बोल्ड और स्टाइलिश टच दिया है कि उनके लुक की जमकर चर्चा हो रही है।
 
रेड और गोल्डन कॉम्बिनेशन की इस साड़ी में दिशा का अंदाज बेहद हॉट और एलीगेंट नजर आ रहा है। उन्होंने रेड शिमरी साड़ी के साथ हैवी एम्ब्रॉयडर्ड कॉर्सेट ब्लाउज पहना है, जो उनके लुक को मॉडर्न और रॉयल टच दे रहा है। 
 
स्ट्रैपलेस डिजाइन और फिटेड पैटर्न वाला ब्लाउज उनकी फिट बॉडी को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा है। यह लुक ट्रेडिशनल और वेस्टर्न स्टाइल का परफेक्ट फ्यूजन है, जिसने उनके फैन्स को दीवाना बना दिया है।
 
तस्वीरों में दिशा सिजलिंग अंदाज में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। कहीं वह बैक पोज में अपनी लॉन्ग ब्रेड फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो कहीं कैमरे की तरफ इंटेंस लुक देती दिखाई दे रही हैं।
 
दिशा के फेशियल एक्सप्रेशन बेहद कॉन्फिडेंट और सेंसुअल हैं, जो तस्वीरों को और भी आकर्षक बना रहे हैं। साइड प्रोफाइल में उनका ग्लोइंग स्किन और शार्प फीचर्स साफ नजर आते हैं।
 
दिशा ने इस लुक के लिए ग्लोइंग बेस मेकअप, न्यूड लिप शेड और सॉफ्ट स्मोकी आईज चुनी हैं। हाईलाइटर उनके चीकबोन्स को शाइन दे रहा है।
 
हेयर स्टाइल की बात करें तो दिशा पाटनी ने लॉन्ग ब्रेड बनाई है, जो ट्रेडिशनल वाइब को और भी स्ट्रॉन्ग बनाती है। फ्रंट से सॉफ्ट स्ट्रैंड्स उनके चेहरे को फ्रेम कर रहे हैं।
 
इसके अलावा गोल्डन चोकर नेकलेस, मैचिंग झुमके और स्टेटमेंट रिंग दिशा के पूरे लुक को रॉयल टच दे रहे हैं। दिशा की ये तस्वीरें शेयर होते ही वायरल हो गईं। फैंस कमेंट सेक्शन में Gorgeous, Hot, Queen जैसे रिएक्शन दे रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
खलनायकी की दुनिया के बेताज बादशाह थे प्राण, हीरो से ज्यादा मिलती थी फीस