1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rishab shetty prasanth varma film jai hanuman launch hampi

हम्पी की ऐतिहासिक धरती पर होगा 'जय हनुमान' का भव्य आगाज, ऋषभ शेट्टी निभाएंगे भगवान हनुमान का किरदार!

Jai Hanuman
साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'हनु-मान' के बाद अब उसके सीक्वल 'जय हनुमान' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' की अपार सफलता के बाद, निर्देशक प्रशांत वर्मा अपनी इस सुपरहीरो यूनिवर्स को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। वहीं अब 'जय हनुमान' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
 
खबरों के अनुसार 'जय हनुमान' ग्रैंड लॉन्च 22 फरवरी, 2026 को कर्नाटक के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर हम्पी में किया जाएगा। ‘जय हनुमान’ जैसी पौराणिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म का लॉन्च यहां होना फैंस के लिए बेहद खास माना जा रहा है।
 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हम्पी (अंजनाद्रि पहाड़ी) को भगवान हनुमान का जन्मस्थान माना जाता है। ऐसे में प्रशांत वर्मा ने अपनी फिल्म की शुरुआत के लिए इस पवित्र स्थान को चुनकर दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।
 
इस सीक्वल की सबसे बड़ी यूएसपी 'कांतारा' फेम अभिनेता ऋषभ शेट्टी हैं। ऋषभ इस फिल्म में मुख्य भूमिका यानी भगवान हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, ऋषभ ने इस रोल के लिए कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी आस्था से जुड़ा एक अनुभव है।
 
डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने 'जय हनुमान' की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस बार कहानी को और बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। VFX, एक्शन और विजुअल स्केल को पहले से ज्यादा भव्य बनाया जाएगा, ताकि दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके।
 
'हनु-मान' ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया था। अब प्रशांत वर्मा अपने PVCU का विस्तार कर रहे हैं। प्रशंसकों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि क्या यह फिल्म 'हनु-मान' के अंत से शुरू होगी, जहां भगवान हनुमान ने अधर्म के नाश का संकल्प लिया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बरबाद: औरतों की तबाही और वजूद का सवाल