गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. natasa stankovic hot bikini photos pool look viral
Last Modified: गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (11:52 IST)

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, बिकिनी पहन दिखाई बोल्ड अदाएं

Natasa Stankovic
सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। इस बार नताशा ने बिकिनी तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। 
 
पूल साइड से शेयर किए गए इन तस्वीरों में नताशा का कॉन्फिडेंस, स्टाइल और सेक्सी अपील साफ झलक रही है। नताशा मल्टीकलर बिकिनी में अपना फिट फिगर बेहद खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रही हैं। 
 
पानी के बीच खड़े होकर दिए गए उनके पोज में आत्मविश्वास और ग्लैमर का परफेक्ट मेल देखने को मिल रहा है। कभी पीछे मुड़कर कैमरे में देखती अदाएं, तो कभी बालों को संवारते हुए क्लोज़ शॉट—हर तस्वीर में उनका अंदाज़ कातिलाना नजर आ रहा है।
 
नताशा ने अपने लुक को मिनिमल जूलरी और ड्यूई मेकअप के साथ कम्पलीट किया है। उनका 'वेट हेयर' लुक उनकी हॉटनेस में तड़का लगा रहा है।
 
नताशा ने हर फ्रेम में अलग अंदाज़ दिखाया है। कहीं पूल किनारे बैठकर रिलैक्स मूड में नजर आईं, तो कहीं पानी में खड़े होकर ग्लैमरस पोज देती दिखीं। फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी फिटनेस और बोल्डनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
सर्बिया से भारत आकर 'सत्याग्रह' फिल्म से डेब्यू करने वाली नताशा को असली पहचान 'डीजे वाले बाबू' गाने से मिली। 'बिग बॉस 8' और 'नच बलिए 9' जैसे शो में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
ये भी पढ़ें
सेट पर 'क्यूट' बनने वाली एक्ट्रेसेज पर भड़कीं रत्ना पाठक शाह, आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ