1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ram charan intense look new poster out before peddi release
Last Updated : बुधवार, 27 मई 2026 (14:01 IST)

'पेड्डी' का काउंटडाउन हुआ शुरू, फिल्म की रिलीज से 9 दिन पहले मेकर्स ने ड्रॉप किया राम चरण का दिलचस्प पोस्ट

Peddi countdown
डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की फिल्म 'पेड्डी' के जबरदस्त ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। ट्रेलर में मेगास्टार राम चरण स्पोर्ट्स के एक अनोखे मल्टीवर्स में तीन बेहद कड़क और अलग-अलग लुक्स में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही ट्रेलर में जाह्नवी कपूर का एक बोल्ड और विद्रोही अंदाज देखने को मिल रहा है, जबकि शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अपने किरदारों में छा गए हैं। 
 
ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान के धमाकेदार म्यूजिक वाले इस ट्रेलर को पांच भाषाओं में 17.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस की बेकरारी के बीच, इस महा-पैन इंडिया फिल्म के थिएटर्स में आने में अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं।
 
​रिलीज़ की उल्टी गिनती शुरू होते ही मेकर्स ने राम चरण का एक नया और सस्पेंस से भरा पोस्टर ड्रॉप किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, उसका जुनून, उसकी जंग, उसकी जीत। ​पर्दे पर आ रहा है महा-धमाका... सिर्फ 9 दिन बाकी! पेड्डी 4 जून से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।
​23 मई को भोपाल में हुआ 'पेड्डी' का म्यूज़िकल कॉन्सर्ट अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक इवेंट बनकर उभरा है। इस महफ़िल की रौनक बढ़ाने के लिए फिल्म की पूरी पलटन एक ही छत के नीचे जमा हुई, जहां मेगास्टार राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के साथ डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना और म्यूज़िक लेजेंड ए. आर. रहमान ने मंच साझा किया। 
 
​बता दें कि 'पेड्डी' में राम चरण का किरदार एक 'क्रॉसओवर एथलीट' का है। यह कहानी देश के उन महान दिग्गजों की याद दिलाती है जिनका खेल का सफर बेहद अनोखा रहा है; जैसे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में राज करने से पहले फुटबॉल के मैदान में पसीना बहाते थे, और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान बनने से पहले टेनिस के मुरीद थे। ठीक उसी तरह, यह फिल्म भी एक खिलाड़ी के इसी दिलचस्प बदलाव और उसकी जांबाज कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रही है।
 
बुची बाबू सना के लेखन और निर्देशन में बनी 'पेड्‍डी' में मेगास्टार राम चरण लीड रोल में हैं, जबकि शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार एक्टर्स की मौजूदगी फिल्म के कैनवास को और भी बड़ा बनाती है। यह फिल्म 3 जून 2026 को अपने भव्य वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, अगले ही दिन 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
हेली शाह का समर स्टाइल: आरामदायक और स्टाइलिश फैशन का परफेक्ट मेल