1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun transforms into pushpa raj for pushpa the rise video viral

'पुष्पा : द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन कैसे बने थे पुष्पा राज, देखिए ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो | allu arjun transforms into pushpa raj for pushpa the rise video viral

Pushpa The Rise
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने कई इतिहास रच दिए है। यह फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद भी दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता का आनंद ले रही है। आधिकारिक तौर पर ब्लॉकबस्टर घोषित की गई फिल्म ने पहले ही 100 करोड़ रुपए (हिन्दी वर्शन) से अधिक कमाई करके सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

 
फिल्म में ऐसा क्या खास था? अल्लू अर्जुन और उनके उम्दा कैरेक्टर पुष्पा राज के बारे में ऐसा क्या था? सभी एकमत से इस बात से सहमत हैं कि यह अभिनेता का अब तक का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस है और उनके अलावा कोई भी इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर सकता था। 
 
अल्लू अर्जुन अपने कैरेक्टर पुष्पा राज में काफी कॉन्विनसिंग नज़र आए, इसका कारण यह है कि उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा' के लिए ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वो अल्लू अर्जुन से एक चंदन के तस्करी करने वाले पुष्पा बने।
 
इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अल्लू ने एक परफेक्शनिस्ट होने के नाते, शारीरिक रूप से और तारकीय प्रोस्थेटिक्स और मेकअप की मदद से, खुद को ट्रांसफॉर्म किया था। ट्रांसफॉर्मेशन के लिए, सुपरस्टार को इटेंसे मेकअप और प्रोस्थेटिक सेशन से गुजरना पड़ा। अपनी ऑयब्राउज़ और घुंघराले बालों से लेकर परफ़ेक्ट स्किन कलर पाने तक, अभिनेता ने लुक में चार चांद लगा दिए। 
 
वीडियो में अल्लू अर्जुन को अपनी मेकअप वैन में धैर्यपूर्वक बैठे हुए देखा जा सकता हैं जहां कई मेकअप आर्टिस्ट उन पर काम कर रहे हैं जिसके बाद वह अपने कैरेक्टर के ट्रेडमार्क स्टाइल- 'झुकेगा नहीं साला' के स्टाइल साथ बाहर आते हैं। 
 
दुनिया भर के टिकट काउंटर पर पुष्पा की सफलता ने आश्चर्यजनक रूप से अल्लू अर्जुन के लिए एक नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाते हुए, विभिन्न भाषा उद्योग से बॉक्स-ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट के कलेक्शन को पार कर लिया है। अपने थिएट्रिकल रन का विस्तार करने और बॉक्स ऑफिस पर अद्भुत प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, फिल्म के हिंदी वर्शन ने अमेज़न प्राइम वीडियो पर अपना ओटीटी डेब्यू किया था। 
 
अगला लेख
नाशिक में विसर्जित हुई लता मंगेशकर की अस्थियां, इन दो जगहों पर भी होगा विसर्जन