1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amol palekar admitted to hospital after deteriorating health

अमोल पालेकर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Amol Palekar
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमोल पालेकर की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमोल पालेकर की खराब तबीयत की पुष्टि उनकी पत्नी संध्या गोखले ने की है।

 
संध्या गोखले ने बताया कि अमोल पालेकर की तबीयत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। वो अब ठीक हो रहे हैं और पहले से उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर है। 
 
उन्होंने कहा कि अनोल पालेकर को उनकी पुरानी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 साल पहले भी उन्हें इसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है।
 
अमोल एक्टर होने के साथ-साथ निर्देशक और प्रोड्यूसर भी हैं। वह हिन्दी के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अमोल पालेकर 70 और 80 के दशक में गोलमाल, घरोंदा, रंग-बिरंगी, श्रीमान श्रीमती, रजनीगंधा, चितचोर, नरम गरम, भूमिका, छोटी सी बात, सावन जैसी कई फिल्मों में नजर आए। वह आखिरी बार साल 2021 में 200- हल्ला में दिखे थे।
अगला लेख
दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' को मिला A सर्टिफिकेट, प्राइम वीडियो पर इस दिन हो रही रिलीज