1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aashram 3 trailer release bobby deol web series will stream from 3 june

बाबा निराला बने कलयुग के भगवान, बॉबी देओल की 'आश्रम 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Aashram 3 Trailer
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की हिट वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस मोस्ट अवेटेड सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आश्रम 3 में बाबा निराला की और भी काली करतूतों से पर्दा उठने वाला है।

 
यह सीरीज अंधभक्ति, राजनीति, रेप और ड्रग्स के इर्द गिर्द घूमती है। आश्रम 3 में बदले की कहानी, बाबा निराला के भगवान बनने की जर्नी दिखाई जाएगी। बाबा निराला नई दुनिया बनाते दिखेंगे। 2 मिनट का ट्रेलर देखने में काफी प्रभावशाली लग रहा है।
 
'आश्रम 3' में ईशा गुप्ता की भी एंट्री हुई है, जो बाबा निराला के काले कारनामों को दुनिया के सामने लाएंगी। सीरीज में त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय, दर्शन कुमार, अध्ययन सुमन जैसे सितारें भी नजर आएंगे। 'आश्रम 3' को भी प्रकाश झा ने निर्देशित ‍किया है। यह सीरीज 3 जून से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।
 
अगला लेख
कंगना रनौट की 'धाकड़' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, सलमान खान ने तारीफ में कही यह बात