1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when sunny leone shot by person on set video viral

जब सनी लियोनी को शूटिंग के दौरान लगी गोली, जानिए फिर क्या हुआ

Sunny Leone
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी 13 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने हॉट और खूबसूरत अंदाज के लिए छाई रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसे देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए थे, लेकिन फिर बाद में सबको सच्चाई पता चली तो सब खुश हो गए।

 
सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट जो वीडियो शेयर किया था उसमे एक आदमी उन्हें गोली मारता नजर आ रहा है। सनी लियोनी को गोली मारने वाला यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
 
पहले वीडियो में सनी शूटिंग कर रही हैं और एक शख्स उनको गोली मारता है और वो नीचे गिर जाती हैं। लेकिन इसके बाद सनी उठती नहीं हैं और सब उन्हें देखने चले जाते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा था, 'ग्राफिक वार्निंग...पार्ट 1... हम इसे सनी लियोनी की ओर से पोस्ट कर रहे हैं ताकि लोगों का पता चल सके कि पिछली रात सेट पर क्या हुआ था।'
 
इसके बाद दूसरे वीडियो में जब सनी उठती नहीं है तो सब टेंशन में आ जाते हैं कि वो उठ क्यों नहीं रहीं, लेकिन फिर थोड़ी देर बाद सनी लियोनी हंसते हुए उठती हैं। वहीं दूसरे वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा था, 'ग्राफिक वार्निंग...पार्ट 2...थैंक गॉड सनी लियोनी ठीक है...हाहाहा।'
 
दरअसल, सनी ने सबके साथ ये मजेदार प्रैंक किया था। सनी के इन वीडियो को हजारों फैंस ने लाइक किया था। 
 
अगला लेख
Happy Birthday : जब पहली डेट पर लेट पहुंची थीं सनी लियोनी, ऐसा था डेनियल वेबर का रिएक्शन