1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suniel shetty talk about kl rahul athiya shettys marriage

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की खबरों पर सुनील शेट्टी बोले- यह उन्हें तय करना है... | suniel shetty talk about kl rahul athiya shettys marriage

Athiya Shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल बीते काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की माने तो यह कपल इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। अब सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है।

 
एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, अथिया मेरी बेटी है, वह एक न एक दिन शादी जरूर करेंगी। मैं चाहता हूं कि मेरे बेटे की भी शादी हो जाए, जितनी जल्दी हो उतना अच्छा। यह उनकी पसंद है। जहां तक ​​केएल राहुल की बात है, तो मैं उस लड़के से प्यार करता हूं। 
 
उन्होंने कहा, यह उन्हें तय करना है कि, वे क्या करना चाहते हैं, क्योंकि समय बदल गया है। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं। मैं चाहूंगा कि, वे निर्णय लें। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।
 
इससे पहले अहान शेट्टी ने अपनी बहन की शादी की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा था, जहां तक शादी का सवाल है अभी तक कोई तैयारियां नहीं की गई हैं। ऐसी कोई सेरेमनी नहीं होने जा रही है। ये सब अफवाह है। जब कोई शादी ही नहीं हो रही तो हम कैसे डेट बता सकते हैं। सगाई भी नहीं हुई है।
 
बता दें कि अथिया और केएल राहुल लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल ही कपल ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। दोनों सोशल मीडिया पर साथ में रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 
 
अगला लेख
फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा बॉबी देओल की 'आश्रम 3' का ट्रेलर