गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nikitin dheer and kratika sengar blessed with baby girl
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 मई 2022 (15:18 IST)

निकितन धीर बने पिता, पत्नी कृतिका सेंगर ने दिया बेटी को जन्म

Nikitin Dheer
टीवी के फेवरेट कपल निकितन धीर और कृतिका सेंगर के घर किलकारियां गूंजी है। कृतिका और निकितिन शादी के सात साल बाद अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। कृतिका ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने 12 मई को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कृतिका ने बेटी को जन्म दिया है।

 
कृतिका ने नवंबर 2021 में प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर करते हुए कहा था, निकितिन की खुशी सातवें आसमान पर है। वह पिता बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं और मैं बेहद धन्य और आभारी महसूस करती हूं कि, मैं जल्द ही मां बनूंगी।
 
निकितिन और कृतिका ने 3 सितंबर 2014 को शादी की थी। उनकी अरेंज मैरिज हुई थी। इस खूबसूरत जोड़ी को मिलाने में निकितिन के पिता का अहम योगदान था। 
 
बता दें ‍कि कृतिका एक टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी शो 'झांसी की रानी' में यंग लक्ष्मीबाई का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वह कसौटी जिंदगी की और पुनर्विवाह जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वहीं निकितन कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस में थंगाबली का किरदार निभाया था। 
ये भी पढ़ें
फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा बॉबी देओल की 'आश्रम 3' का ट्रेलर