सम्बंधित जानकारी
- ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं सोनाली बेन्द्रे, 'द ब्रोकन न्यूज' में आएंगी नजर
- कपिल शर्मा ने फैन से मांगी माफी, खास गिफ्ट लेकर लखनऊ से आया था मुंबई
- इस अफवाह की वजह से नहीं हो पा रही कंगना रनौट की शादी
- आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का रोमांटिक गाना 'मैं की करां' रिलीज
- नुसरत जहां ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, समंदर किनारे हुईं बोल्ड
बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम 3' की पहली झलक आई सामने | bobby deol web series ashram 3 teaser out
बॉबी देओल की वेब सीरजी 'आश्रम' के दोनों पार्ट को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फैंस 'आश्रम 3' का बेसब्री से इंतजार है। बॉबी देओल वेब सीरीज़ 'आश्रम 3' से एक बार फिर अपने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 'आश्रम 3' का टीजर रिलीज हो गया है।
बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर किया है। वीडियो में केवल 3 लिखा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही आग की लपटें भी दिख रही हैं।
आश्रम में बॉबी देओल 'बाबा निराला' के नेगेटिव किरदार में नजर आए हैं। फैंस लगातार इस पोस्टर पर कमेंट कर रहे हैं। 'आश्रम 3' वेब सीरीज कब रिलीज होगी इसकी डेट का ऐलान अभी नहीं किया लगा है। लेकिन इस टीजर के सामने आने के बाद इतना तो तय है कि सीरीज का तीसरा पार्ट जल्द ही फैंस देख पाएंगे।
बता दें कि आश्रम 3 की शूटिंग के दौरान खूब विवाद हुआ था। भोपाल में शूटिंग के दौरान सीरीज का जमकर विरोध किया गया था। आश्रम 3 के सेट पर तोड़फोड़ कर दी गई थी और निर्देशक प्रकाश झा पर स्याही फेंक दी थी।
