1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut reveals why she is unable to get married

इस अफवाह की वजह से नहीं हो पा रही कंगना रनौट की शादी

kangana ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कंगना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हालांकि, ये सब उनकी लव लाइफ को काफी प्रभावित भी करता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उनकी शादी नहीं हो पाएगी।

 
एक इंटरव्यू के दौरान कंगना से पूछा गया कि क्या वह अपनी रियल लाइफ में भी 'धाकड़' हैं? जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, यह सच नहीं है। वह शादी करने में असमर्थ हैं, क्योंकि लोगों की धारणा है कि, वह सख्त हैं। 
 
उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है। असल जिंदगी में मैं किसे हराऊंगी? आप जैसे लोगों द्वारा ऐसी अफवाहें फैलाने के कारण मैं शादी नहीं कर पा रही हूं। लोगों की धारणा है कि, मैं सख्त हूं। क्योंकि मेरे बारे में अफवाहें फैलाई जाती हैं कि, मैं लड़कों को मारती हूं।
 
बता दें कि कंगना रनौट इन दिनों अपनी फिल्म 'धाकड़' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। फिल्म 20 मई को‍ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
अगला लेख
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का रोमांटिक गाना 'मैं की करां' रिलीज