1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shetty announce break from social media

शिल्पा शेट्टी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- बोर हो गई हूं... | shilpa shetty announce break from social media

shilpa shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और अपने प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर करती रहती हैं। लेकिन अपने पति राज कुंद्रा के पोनोग्राफी केस में जेल जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

 
बाद में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली थी। अब शिल्पा ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है कि उनके फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो पूरी ब्लैक है। इसके साथ शिल्पा ने बताया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रही हैं।
 
इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने लिखा, 'सब एक जैसी चीजों से बोर हो गई हूं। सब एक जैसा दिखता है। सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं जब तक की एक नया अवतार नहीं ढूंढ लेती।' 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई थीं। इन दिनों वह गोवा में रोहित शेट्टी के साथ वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग कर रही हैं। वह निकम्मा और सुखी जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।
 
अगला लेख
फिल्म 'डंकी' के सेट से वायरल हुई शाहरुख खान की तस्वीर, किंग खान के लुक की फैंस कर रहे तारीफ