1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. katrina kaif team dismisses actress pregnancy rumours

क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस की टीम ने बताया सच

katrina kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना फैफ इन दिनों यूएस में अपने पति विक्की कौशल संग वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वहीं भारत में कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें छाई हुई हैं। खबरें आ रही हैं कि कैटरीना 2 महीने की प्रेग्नेंट हैं। मीडिया में ये खबर तेजी से वायरल हो रही है।

 
वहीं अब कैटरीना कैफ की टीम ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज कर दिया है। 'ई-टाइम्स' संग बातचीत में कैटरीना की टीम ने खुलासा किया कि, वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और वर्तमान में अपने करियर के साथ-साथ विवाहित जीवन के शुरुआती चरणों का आनंद ले रही हैं। 
 
विक्की कौशल के प्रवक्ता ने भी कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरों को गलत बताया है। इससे साफ होता है कि यह कपल अभी अपनी मैरिज लाइफ का भरपूर आनंद लेने में व्यस्त हैं।
 
बता दें कि कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को विक्की कौशल के साथ राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को करीब 5 महीने हो गए हैं। 
 
अगला लेख
एक हजारों में मेरी बहना है : गाने का अर्थ आपको लोटपोट कर देगा