1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan breaks silence on love jihad allegations after third marriage with gauri spratt

'लव जिहाद' के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस धर्म से हैं तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?

Aamir Khan
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी रचाई है। शादी के बाद से ही आमिर खान विवादों में घिरे हुए हैं। कई हिंदू संगठनों ने उनपर लव जिहाद का आरोप लगाया है। आमिर पर 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। 
 
अब इन गंभीर आरोपों पर आमिर खान ने चुप्पी तोड़ते हुए बेहद बेबाक और कड़ा रुख अपनाया है। डेक्कन क्रॉनिकल संग बात करते हुए आमिर खान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका परिवार हमेशा से बहुसांस्कृतिक और समावेशी रहा है, जहां हर धर्म का सम्मान किया जाता है।
आमिर खान ने कहा, मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे चचेरे भाई मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है। गौरी, रीना और किरण ने मुझसे शादी करते समय अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादी सिविल मैरिज थी। 
 
आमिर ने आगे कहा, गौरी हिंदू नहीं हैं, वो ईसाई हैं। वह बहुत ज्यादा धार्मिक रीति-रिवाजों को नहीं मानतीं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी ज्यादा कॉमिकल होती जा रही है। उनके परिवार में रिश्तों को धर्म के चश्मे से नहीं, बल्कि आपसी प्यार और सम्मान के आधार पर देखा जाता है।
 
बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। हालांकि, बीच में दोनों का संपर्क टूट गया था। लगभग दो साल पहले आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में दोनों की दोबारा मुलाकात हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले साल मार्च में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को आधिकारिक तौर पर मीडिया से मिलवाया था। दो साल तक डेट करने के बाद, दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई में एक सादे समारोह में शादी कर ली।
 
यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिससे 2002 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। साल 2021 में आपसी सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला किया, लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और मिलकर अपने बेटे आजाद की परवरिश कर रहे हैं।
अगला लेख
पाकिस्तान की 10 सबसे खूबसूरत हसीनाएं: हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक | Pakistan Most Beautiful Actresses