1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार चुनाव
  4. PM Modi attacks Lalu Yadav family in Sasaram

मोदी के निशाने पर लालू का परिवार, चिराग पर नहीं की बात

Bihar election
पटना। बिहार के सासाराम में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि उन्होंने इस रैली में चिराग पासवान पर कोई बात नहीं की।
 
नीतीश कुमार और जदयू नेताओं को उम्मीद थी कि नरेंद्र मोदी रैली में चिराग पासवान से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि भी दी लेकिन चिराग पासवान पर बोलने से बचे।
 
उन्होंने लालू परिवार परहमला करते हुए कहा कि जो लोग पहले ही बिहार पर राज कर चुके हैं, वे एक बार फिर विकासशील राज्य को लालच की नजरों से देख रहे हैं। बिहार को उन लोगों नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने उन्हें पीछे धकेला है। यह वही समय है जब राज्य में कानून व्यवस्था की हालत सबसे बुरी थी।
 
मोदी ने कहा कि चुनाव से पहले ही बिहार के लोगों ने अपना संदेश दे दिया है और सभी सर्वेक्षण दर्शाते हैं कि राज्य में राजग की सरकार बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने फैसला किया है कि जिन लोगों का बिहार को बीमारू बनाने का इतिहास रहा है, उन्हें वापस लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
मोदी ने कहा कि हर चुनाव में ऐसा भी होता है जब कुछ लोग भ्रम फैलाने के लिए एक-दो चेहरों को बड़ा दिखाने लगते हैं या नई शक्ति के उभरने की बातें फैलाई जाती हैं। इसका वोट पर कोई फर्क नही पड़ता है। बिहार के लोग इतने समझदार हैं कि उन्होंने खुद ही इस भ्रम को तोड़ दिया है।
 
अगला लेख
देश में 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिया बड़ा बयान