सम्बंधित जानकारी
- मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर बिहार में बवाल, राजद ने पूछा सवाल
- Special Story:लालू बिन सूना लागे बिहार चुनाव,लोगों के साथ विरोधियों को भी खूब याद आ रहे लालू
- भाजपा का चुनावी वादा, बिहार के लोगों को मुफ्त में मिलेगी Corona Vaccine
- निर्मला सीतारमण ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, फ्री कोरोना वैक्सीन, 19 लाख नए रोजगार का वादा
- रक्षामंत्री राजनाथ बोले- सचिन-सहवाग की जोड़ी की तरह है भाजपा-जदयू गठबंधन...
बिहार में भाजपा को बड़ा झटका, सुशील मोदी भी कोरोना संक्रमित
पटना। बिहार चुनाव में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। उन्हें पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पैरामीटर पूरी तरह से सामान्य हैं। पिछले 2 दिनों से मेरे शरीर का तापमान हल्का ज्यादा था। बेहतर निगरानी के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। फेफड़ों का सीटी स्कैन सामान्य है। जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए वापस आऊंगा।'
उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार मोदी बिहार में भाजपा के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। प्रथम चरण के मतदान से कुछ दिन पहले उनके कोरोना संक्रमित होने से पार्टी के प्रचार अभियान पर बुरा असर पड़ सकता है।
बुधवार को बिहार भाजपा के ही एक अन्य दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मोदी और शाहनवाज दोनों ही भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
