सम्बंधित जानकारी
- International Beauty Day : विश्व सौंदर्य दिवस क्यों मनाया जाता है
- Sanitizer Hacks : हाथों के germs नहीं, ब्यूटी में भी काम आता है सैनिटाइजर
- Hartalika Teej : मेहंदी का रंग चढ़ेगा गहरा, जानिए 5 आसान तरीके
- Beauty Hacks: चेहरे पर जमा तेल हटाने के 3 आसान उपाय
- भागती जिंदगी में कैसे हो 5 मिनट में तैयार, जानिए ये 5 Beauty Hacks
Nail Polish Hacks - लंबे वक्त तक टिकेगा नेल पेंट, अपनाएं ये आसान तरीके
अक्सर लड़कियों की शिकायत रहती है कि वह नेल पेंट लगाती है और कुछ ही दिन में निकलने लग जाती है। अच्छी नेल पॉलिश लगाने के बाद वह भी कुछ ही दिन में निकलने लग जाती है। नेल पेंट लगाने के बाद उसमें पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट भी लगाया जाता है। तो कई बार तीन लेयर लगाने के बाद भी नेल पेंट निकल जाता है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिससे नेल पॉलिश लंबे वक्त तक टिकी रहेगी।
1. अक्सर नेल पॉलिश सीधे-सीधे लगा लेते हैं लेकिन नाखून के किनारों पर लगाना भूल जाते हैं। जिससे सूखने के बाद वह कुछ ही दिन में पपड़ी की तरह निकलने लगती है। ऐसे में
नेल पेंट लगाने के बाद आसपास के किनारे बिल्कुल नहीं छोड़ें। आप नेल पेंट लगाने के बाद उस पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट भी लगा सकते हैं।
2. मॉइश्चराइजर क्रीम लगाते रहे। जी हां, हाथ सूखने और नाखून के आसपास की जगह नहीं सूखे। हाथों को लगातार मॉइश्चराइजर करते रहें। नाखून के आसपास की जगह सूखने से
3. अगर आप जब भी पानी में काम करें तो रबड़ के ग्लव्स पहन कर काम करें। इससे आपकी नेल पेंट जल्दी नहीं निकलेगी।
4. बहुत अधिक मोटी लेयर लगाने पर नेल पेंट जल्दी निकलने लग जाती है। इसलिए बेस लेयर लगाने के बाद सिर्फ एक लेयर ही दोबारा लगाएं।
5.कई बार एकदम हल्की नेल पेंट होने के कारण वह दूसरे दिन ही निकलने लग जाती है। ऐसे में आप उस पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा सकते हैं।
