1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. beauty hacks of hand sanitizer

Sanitizer Hacks : हाथों के germs नहीं, ब्यूटी में भी काम आता है सैनिटाइजर

हैंड सैनिटाइजर हैक्‍स
कोविड-19 के कारण से हैंड सैनिटाइजर का उपयोग अधिक करने लगे हैं। लेकिन बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ है कि हाइजीन के साथ यह ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में भी काम आता है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आज जान जाएंगे। कैसे अलग-अलग तरह से सैनिटाइजर का उपयोग ब्यूटी हैक्स के रूप में किया जा सकता है।
 
1. बालों से हटाए तेल - हेक्टिक शेड्यूल होने के कारण कई बार सिर धोने का वक्त नहीं मिल पाता है। लेकिन 3 दिन बाद सिर में तेल जरूर जमा होने लगता है। ऐसे में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर कोई भी तैलीय बालों से बच सकते हैं। अपनी हथेली में थोड़ा सा सैनिटाइजर लें और उंगलियों की मदद से उसे बालों की जड़ों में लगा लें। इससे आपके बाल खिले-खिले हो जाएंगे।
 
2. नेल रिमूवर का करेगा काम - आखिरी वक्त में आपके पास नेल रिमूवर नहीं है और आप पार्टी के लिए लेट हो रही है तो हैंड सैनिटाइजर है। जिसकी मदद से नेल पेंट को साफ किया जा सकता है। इसके लिए एक कॉटन में सैनिटाइजर ले और उसे अपने नाखून पर रब करें। 1 मिनट के लिए छोड़ दें दोबारा यही प्रक्रिया दोहराए। ऐसा तब तक करते रहे जब तक नाखून पूरी तरह से साफ ना हो जाएं। 5 से 6 बार तक यह प्रक्रिया दोहराने पर आपके नाखून साफ हो जाएंगे।
 
3. बालों की मशीन को करें साफ - जी हां बालों को स्ट्रेट करने के लिए हम स्ट्रेटनिंग का प्रयोग करते हैं। बालों में अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट लगाने के बाद मशीन के प्लेट पर भी उसकी परत जम जाती है, जिसे साफ करने की जरूरत होती है आप सैनिटाइजर की मदद से उसे साफ कर सकते हैं। बस मशीन की प्लेट को ठंडा होने दें और उसके ऊपर हैंड सैनिटाइजर 15 मिनट के लिए लगा दें। और फिर उसे टिशू पेपर के कपड़े की मदद से साफ कर लें।

हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग कभी भी आग या कोई ज्‍वलनशील पदार्थ के पास नहीं करें। साथ ही आप हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं तो आग के पास बिल्‍कुल भी नहीं जाएं। क्‍योंकि सैनिटाइजर में मौजूद अल्‍कोहल और अन्‍य पदार्थ से आग का खतरा सबसे पहले और अधिक होता है।  
 
अगला लेख
Skin Care Tips : फेशियल के बाद इन 5 तरह से करें चेहरे की केयर