शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. monsoon beauty tips how to beauty hacks for kajal
Written By

Monsoon Beauty Hacks : बारिश या अन्‍य सीजन में कभी नहीं फैलेगा काजल, जानिए 5 ब्‍यूटी हैक्‍स

Monsoon Beauty Hacks : बारिश या अन्‍य सीजन में कभी नहीं फैलेगा काजल, जानिए 5 ब्‍यूटी हैक्‍स - monsoon beauty tips how to beauty hacks for kajal
काजल लगाने से सुंदरता में चार चांद लग जाते है। लेकिन अगर वह फैल जाए तो चेहरा पूरा बदसूरत हो जाता है। लड़कियों को हमेशा एक शिकायत रहती है। काजल कोई से भी ब्रांड का क्‍यों नहीं हो वह हमेशा फैल जाता है। फिर चाहे बरसात हो, ठंड हो या गर्मी हो। इतना ही नहीं काजल लगाने के बाद आंखों के नीचे डार्क सर्कल भी उभर कर आते हैं,जो बहुत गंदे लगते हैं। ऐसे में आज कुछ ब्‍यूटी हैक्‍स बताने जा रहे हैं जिससे काजल स्‍मज नहीं होगा, आंखों के नीचे डार्क सर्कल नहीं दिखेंगे और वह लंबे वक्‍त तक लगा रहेगा। 
 
1. काजल फैल जाता है - अगर आपका काजल बार-बार फैल जाता है तो सबसे पहले कुछ स्‍टेप्‍स फॉलो करें। आप आंखों के नीचे लूज पाउडर लगाएं, इसके बाद काजल लगाएं। और बाहर की साइड से लाइनर से आउटलाइन करें। इसके बाद आपका काजल नहीं फैलेगा। 
 
2. डार्क सर्कल - अगर काजल लगाने के बाद आपके डार्क सर्कल अधिक दिखते हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान हमेशा रखें। सबसे पहले प्राइमर लगाएं इसके बाद एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद कंसीलर लगाएं और उसे 5 मिनट के लिए सेट होने दें। इसके बाद काजल लगाएं। इससे डार्क सर्कल भी छुप जाएंगे और झुर्रियां भी नहीं दिखेगी। 
 
3.तैलीय त्‍वचा से काजल फैल जाता है - अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो काजल लगाने से पहले अपनी आईलीड्स पर थोड़ा सा टेलकम पाउडर का इस्‍तेमाल करें। इसके बाद काजल लगाएं। दिनभर टिका रहेगा। 
 
4. रात को काजल लगाकर सोएं - अगर आपको लगता है कि सब उपाय के बाद भी काजल फैलता है तो आप रात को थोड़ा सा  डार्क काजल लगाकर सो जाएं। इसके बाद सुबह उठकर उसे हल्‍के हाथों से साफ कर लें। फिर देखिए दिनभर आपकी आंखों में काजल दिखेगा और फैलेगा भी नहीं। 
 
5.डार्क काजल - अगर आपको डार्क काजल पसंद है तो सबसे पहले प्रीमियर और कंसीलर लगाकर फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद जेल बेस्‍ड जेट ब्‍लैक काजल लगाएं। इस काजल को हल्‍के हाथों से लगाना होता है। यह धीरे - धीरे मर्ज होने लगता है।