सम्बंधित जानकारी
- राम मंदिर में यदि करना है रामलला के तुरंत दर्शन तो अयोध्या जाकर करें ये 5 कार्य
- राम मंदिर अयोध्या में रामलला की आरती का समय, कैसे शामिल हों आरती में?
- अयोध्या में इस बार अद्भुत और अलौकिक होगा राम जन्मोत्सव
- गुजरात के CM भूपेश पटेल ने कैबिनेट के साथ किए अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन
- अयोध्या में घूमने की जगहें : राम मंदिर के अलावा इन 10 स्थलों के करें दर्शन
Ram Navami 2024: अयोध्या राम मंदिर में कैसे कर सकते हैं दर्शन, जानें आरती का समय
Ram Mandir Ayodhya Darshan and Aarti Time : 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मुख्य पूजा और आरती के दौरान हजारों लोग प्रांगण में उपस्थित रहें। मुख्य आरती के अलावा प्रात: आरती और संध्या आरती के बाद शयनआरती भी होगी। आओ जानते हैं दर्शन और आरती का का समय और कैसे एवं कब कर सकते हैं रामलला के दर्शन।
ALSO READ: Ram navami ki aarti : रामनवमी की आरती
- रामलला की पूजा विशेष रामानंदी परंपरा से की जाएगी।
- रामलला की पूजा के दौरान उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
- रामलला की पूरे दिन में 5 बार आरती की जाएगी।
- रात्रि शयन आरती के पश्चात प्रातः मंगला आरती होने तक श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं हो सकेंगे।
रामलला की पांच आरती होती हैं:-
मंगला आरती : सुबह 4:30 बजे
श्रृंगार आरती : सुबह 6:00 बजे
भोग आरती : अपराह्न 12:00
भोग आरती : अपराह्न 12:00
संध्या आरती : सायं 7:00 बजे
शयन आरती : रात्रि 10:00 बजे शयन आरती होती है।
दर्शन का समय:-
- सुबह 06 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- शाम 03 बजे से रात 10 बजे तक
ram lalla murti
दर्शन के लिए फास्ट ट्रैक लेन व्यवस्था:-
रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन दो से ढाई लाख भक्त दर्शन कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण पास्ट लेन व्यवस्था की गई है। इस फास्ट लेन के जरिये आप आसानी से और बगैर किसी परेशानी के दर्शन कर सकते हैं। कमिश्नर मंडलायुक्त गौरव दयाल के अनुसार मंदिर में एक डेडिकेटेड फॉस्ट लेन विकसित की गई है। इस लेन के जरिये वे सीधे राम मंदिर के सिंह द्वार तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए आपको 5 कार्य करना होंगे।
1. आप अपना सामान या तो आप जहां पर ठहरे हैं वहीं पर ही रखकर आएं। जैसे घड़ी, मोबाइल, बैग आदि। यदि नहीं तो आप मंदिर परिसर में लॉकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। फास्ट दर्शन करना है तो सामान को साथ में न ले जाएं।
2. अपने जूते और चप्पल भी पहनकर न आएं। उन्हें भी धर्मशाला, लॉज या होटल में छोड़ दें या मंदिर के बाहर ही जूता चप्पल स्टेंड पर रखें।
3. आपको लाइन के नियमों का पालन करना होगा। साथ में किसी भी प्रकार का सामान नहीं रखना होगा। बहुत जरूरी हो तो पानी की बोतल रख सकते हैं।
4. फास्ट ट्रैक लेन का संकेतक भी लगा दिया गया है, जिस पर ध्यान रखकर आपको तुरंत आगे बढ़ते जाना है। लाइन को तोड़ना नहीं है।
5. आपको अपने साथ किसी भी प्रकार से हार, फूल या प्रसाद भी नहीं ले जाना है।
अभी जो श्रद्धालु बैग आदि लेकर आ रहे हैं, उन्हें पहले तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में सामान की जांच कराकर जमा करना होता है। फिर उन्हें तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के बगल के रास्ते से राम जन्मभूमि परिसर भेजा जा रहा है। जो दर्शनार्थी बिना जूता चप्पल, घड़ी, मोबाइल या अन्य सामान के आ रहे है। उन्हें सीधे फास्ट लेन में प्रवेश दिया जाएगा। शेष अन्य जो दर्शनार्थी है, जिनके पास समान होगा, उनके लिए अलग लाइन होगी।











