1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. transit of jupiter in pushya nakshatra

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, धन-सफलता के बनेंगे योग

guru ka pushya nakshatra me pravesh
18 जून 2026 गुरुवार को ज्योतिष की दृष्टि से एक अत्यंत दुर्लभ और महाशुभ संयोग बना जिसके चलते 18 अगस्त तक का समय 3 राशियों के लिए बेहद ही शुभ समय रहेगा। इस दौरान आप इस समय का भरपूर लाभ लेने के लिए गुरु के उपाय के साथ ही अपने अटके कार्यों पर काम करना शुरू करें और जो भी योजनाएं बना रखी है उस पर भी काम शुरू कर दें। 
 

1. कर्क राशि (Cancer)

गुरु आपकी ही राशि के लग्न भाव में उच्च के होकर पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।
प्रभाव: यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपके मान-सम्मान में भारी वृद्धि होगी, मानसिक तनाव दूर होगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म होंगी और अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।

2. कन्या राशि (Virgo)

आपके ग्यारहवें भाव (आय भाव) में यह गोचर होने जा रहा है, जो आर्थिक समृद्धि का संकेत है।
प्रभाव: आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से अटकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और पदोन्नति (Promotion) की संभावनाएं बनेंगी। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।
 

3. वृश्चिक राशि (Scorpio)

यह गोचर आपके भाग्य स्थान (नौवें भाव) को प्रभावित करेगा।
प्रभाव: किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो काम पिछले कई महीनों से रुके हुए थे, वे अचानक गति पकड़ेंगे। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा या विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
पौराणिक कथा, इतिहास, धर्म और दर्शन के जानकार, अनुभवी ज्योतिष, लेखक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बुध का शत्रु राशि में गोचर: 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, बढ़ सकती हैं परेशानियां