मंगलवार, 15 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Prediction on Narendra Modi
Written By WD Feature Desk
Last Updated : सोमवार, 14 जुलाई 2025 (18:44 IST)

नरेंद्र मोदी पर अब तक किन-किन लोगों ने की भविष्यवाणी, आगे क्या करने वाले हैं जानकर चौंक जाएंगे

Narendra Modi
Prediction on Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के युग को लोग हमेशा याद रखेंगे क्योंकि इस दौर में बहुत बड़े परिवर्तन होने के साथ ही कई बड़े घटनाक्रम भी हुए हैं। 11 साल के उनके कार्यकाल में उन्होंने दुनियाभर से प्रसिद्धि और सम्मान बटोर लिए हैं। इस दौरान उनके जितने समर्थक हुए हैं उतने ही विरोधी भी रहे हैं। कई कठिनाइयों के बावजूद आज भी वे पद पर बने हुए हैं और उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और सेना को बहुत मजबूत कर दिया है। कई विद्वान मानते हैं कि वे वही हैं जिनके बारे में महान भविष्‍यवक्तों के भविष्यवाणियां की थीं। ऐसे सभी भविष्ययक्तों की भविष्‍यवाणी का संकलन पढ़ें। 
 
संत अच्युतानंद: 
1. संत अच्युतानंद की भविष्‍य मालिका के अनुसार शनि मीन योग में एक संत के हाथों में होगी भारत की बागडोर जो अविवाहित होगा। वही संपूर्ण क्षत्रप होगा। उसमें विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह धर्म के सहारे शांति स्थापित कर पाएगा। भारत का आखिरी राजा एक शक्तिशाली हिन्दू राजा होगा, जो योगी पुरुष होगा और जिसकी कोई संतान नहीं होगी। उसमें विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह धर्म के सहारे शांति स्थापित कर पाएगा। कई लोग इस भविष्यवाणी को योगी आदित्यनाथ से जोड़कर भी देखते हैं।
 
2. भविष्य मालिका की एक भविष्यवाणी के अनुसार बाण (5) बसु (राजा नरेंद्र साल यानी की राजा नरेंद्र के 13 वे वर्ष में बहुत दुष्टों का विनाश होगा। नरेन्द्र (15) बाण (5), राम (4 या 7) बाण (5) यानी  20 और 9/11 अंक में ये होगा।- कलि कल्प गीता, नवम अध्याय, महापुरुष श्री अच्युतानंद दास।
 
नास्त्रेदमस:
1. 'तीन ओर घिरे समुद्र क्षेत्र में वह जन्म लेगा, जो बृहस्पतिवार को अपना अवकाश दिवस घोषित करेगा। उसकी प्रशंसा और प्रसिद्धि, सत्ता और शक्ति बढ़ती जाएगी और भूमि व समुद्र में उस जैसा शक्तिशाली कोई न होगा।' (सेंचुरी 1-50वां सूत्र)
 
2. 'पांच नदियों के प्रख्यात द्वीप राष्ट्र में एक महान राजनेता का उदय होगा। इस राजनेता का नाम 'वरण' या 'शरण' होगा। वह एक शत्रु के उन्माद को हवा के जरिए समाप्त करेगा और इस कार्रवाई में 6 लोग मारे जाएंगे।' (सेंचुरी v-27)
 
3. 'शीघ्र ही पूरी दुनिया का मुखिया होगा महान 'शायरन' जिसे पहले सभी प्यार करेंगे और बाद में वह भयंकर व भयभीत करने वाला होगा। उसकी ख्याति आसमान चूमेगी और वह विजेता के रूप में सम्मान पाएगा।' (v-70)  नास्त्रेदमस ने अंग्रेजी में cheyren लिखा है। 
नास्त्रेदमस के व्याख्याकार क्या कहते हैं- 
1. नास्त्रेदमस की इस किताब का मराठी भाषा में महाराष्ट्र के मशहूर ज्‍योतिषी डॉक्‍टर रामचंद्र जी जोशी ने अनुवाद किया है। उनकी अनूदित किताब में लिखा है कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति जो भारत का प्रतिनिधित्व करेगा वह भारत के साथ ही साथ पूरी दुनिया में एक नया अध्याय लिखेगा। उसकी अगुवाई में भारत दुनिया में महाशक्तिशाली बन जाएगा।
 
2. नास्त्रेदमस लिखते हैं कि एक महान व्यक्ति भारत में जन्म लेगा, जो पूर्व के सभी राष्ट्रों पर हावी होगा। उससे भयभीत होकर उसे सत्ता में आने से रोकने के लिए एक महाशक्ति और दो पड़ोसी देश षड्‍यंत्र करेंगे, पर वह सभी के षड्‍यंत्रों को विफल करता हुआ प्रचंड बहुमत से सत्तासीन हो जाएगा।
 
3. वह समुद्र से सटे किसी प्रांत में किसी छोटी जाति में जन्म लेगा, लेकिन सभी जाति के लोग उसके नाम पर एकजुट हो जाएंगे। जिस समय उसकी लोकप्रियता होगी उस समय किसी गोरी चमड़ी वाली औरत का शासन होगा। लोग जिसके शासन से त्रस्त होकर त्राहि-त्राहि कर करेंगे। उस महान व्यक्ति का नाम एक महान संत के नाम पर होगा। उसकी प्रशंसा और शक्ति बढ़ती जाएगी। भूमि और समुद्र में उस जैसा कोई शक्तिशाली कोई न होगा।
 
संत मावजी महाराज: 
1. कहा जाता है कि 350 वर्ष पहले संत मावजी महाराज ने 5 चौपडे लिखे थे। एक चौपड़ में लिखा है- मावजी वाणी बुले हैं महाराज, जातु धर्म पास आवैगा, धर्म नी बातें सालेगा महाराज, बैणेश्वर रो बेणको रसाए महाराज, दिल्ली मा दीवो लागे महाराज। यानी गुजरात का डंका पूरे देश में बजेगा। मावजी महाराज कहते हैं कि जात धर्म पास आएंगे, धर्म की बातें समझेगे और दिल्ली में दीया जलेगा।
 
2. मावजी की वाणी में कहा गया है कि निष्कलंक अवतार के साथ एक चैतन्य पुरुष रहेगा जो दैत्य-दानवों व चौदह मस्तकधारी कालिंगा का नाश कर चारों युगों के बंधनों को तोड़ कर सतयुग की स्थापना करेगा।

आगे क्या करने वाले हैं नरेंद्र मोदी?
1. यह माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के काल में भारत का पाकिस्तान और चीन से युद्ध होगा। इस युद्ध में भारत की विजय होगी और भारत अपनी खोई हुई भूमि फिर से हासिल कर लेगा।
 
2. मोदी जी के शासन काल में भी भारत के राजनीतिक सिस्टम में बहुत बड़े परिवर्तन होंगे जो भारत की राजनीतिक को बदल कर रख देंगे।
 
3. मोदी जी के शासन काल में भी भारत विश्व गुरु बनेगा और सभी देश भारत की बातों को मानेंगे।