• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi expressed happiness over Maratha Military Landscapes getting place in World Heritage List
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 12 जुलाई 2025 (11:34 IST)

मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को विश्व धरोहर सूची में स्थान मिलने पर मोदी ने जताई खुशी

Narendra Modi
Modi expressed happiness over Maratha military landscapes: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' (Maratha Military Landscapes) को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की शनिवार को सराहना की और कहा कि इससे हर भारतीय प्रसन्न है। मराठा शासकों की किलेबंदी प्रणाली का प्रतिनिधित्व करने वाले 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व धरोहर सूची में शुक्रवार को शामिल किया गया। यह निर्णय पेरिस में आयोजित विश्व धरोहर समिति (डब्ल्यूएचसी) के 47वें सत्र के दौरान लिया गया।
हर भारतीय इस सम्मान से उत्साहित : मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण पर जोर से जोड़ते हैं। महान शासक किसी भी अन्याय के आगे न झुकने के अपने साहस से हमें प्रेरित करते हैं।ALSO READ: मराठा शासकों के किले और दुर्ग यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल

उन्होंने कहा कि हर भारतीय इस सम्मान से उत्साहित है। इन 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' में 12 भव्य किले शामिल हैं जिनमें से 11 महाराष्ट्र में और 1 तमिलनाडु में है। मोदी ने लोगों से इन किलों को देखने और मराठा साम्राज्य के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने का आह्वान किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
सड़क मांगने पर गर्भवती से बोले भाजपा सांसद, डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे