दावेदारों में खींचतान
बोहनी की जगह तेंदूखेड़ा सीट पर बोहनी विधायक संजय शर्मा का नाम सबसे ऊपर है, तो कांग्रेस से दीवान शैलेंद्रसिंह और उदयप्रतापसिंह का नाम सामने आया है। वैसे नरसिंहपुर जिले में टिकटों को लेकर कांग्रेस कमलनाथ और पचौरी खेमे में विभाजित है। गाडरवारा सीट पर मौजूदा भाजपा विधायक गोविंदसिंह पटेल की हालत नाजुक है। उनका टिकट कटना तय है।
छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव सीट पर कांग्रेस, गोंगपा और भाजपा के बीच में काँटे का मुकाबला है। परिसीमन के बाद बनी इस नई सीट में 40 फीसदी मतदाता गौंड, 6 फीसदी भारिया और 5 फीसदी मवासी आदिवासी है। दमुआ विधानसभा का एक बड़ा हिस्सा इसमें शामिल हुआ है, जिसका सीधा लाभ गोंगपा को मिल रहा है।
प्रेमनारायण ने बदले गणित - अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस को मिली बढ़त भाजपा प्रबंधकों ने पूर्व मंत्री एवं कई बार कांग्रेस के विधायक रह चुके प्रेमनारायण ठाकुर को अपने पाले में लाकर खत्म कर दी है। ठाकुर पिछले चुनाव में तीसरे पायदान पर चले गए थे।
बावजूद इसके उनका नाम कांग्रेस के सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी के रूप में शुमार था। अब कांग्रेस को राजघराने की पृष्ठभूमि वाले कमलेश शाह पर दाँव खेलने के सिवा कोई और विकल्प नहीं रह गया है। अभी इस सीट पर गोंगपा विधायक मनमोहन शाह बट्टी हैं। भाजपा प्रेमनारायण ठाकुर के व्यक्तिगत असर का फायदा उठाकर इस सीट को जीतने की फिराक में है, क्योंकि भाजपा के पास कोई सर्वमान्य प्रत्याशी नहीं था।
भाजपा में गुटबाजी का जोर - सौंसर सीट पर 34 फीसदी कुनबी मतदाताओं के बीच भाजपा विधायक नानाभाऊ मोहड का जनाधार बरकरार है, लेकिन भाजपा में उनके रिश्तेदारों को लेकर असंतोष है। टिकट के दूसरे दावेदार संतोष जैन से उनकी अदावत जगजाहिर है। गुटबाजी से घिरी भाजपा के सामने कांग्रेस से अजय चौरे का नाम उभरा है, लेकिन उनकी भी भागवत महाजन गुट से तगड़ी रंजिश है। भारतीय जनशक्ति से रामाराव महाले भी तगड़े दावेदार हैं।
असर दिखाएगी गोंगपा - छिंदवाड़ा की पांढुर्णा सीट आदिवासी खाते में है। इसके चलते भाजपा मौजूदा विधायक मारुतिराव खवसे का टिकट काटने के धर्मसंकट से बच गई है, लेकिन गोंगपा की प्रभावी उपस्थिति ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को पीछे छोड़ रखा है। पांढुर्णा में कुल मिलाकर दिलचस्प मुकाबले की बिसात बिछ चुकी है।