जदयू सांसद प्रभुनाथसिंह नजरबंद
बिहार में सत्ताधारी पार्टी जद(यू) के निवर्तमान सांसद प्रभुनाथसिंह और पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी तारकेश्वरसिंह को पुलिस ने गुरुवार को मतदान के दिन उनके संसदीय क्षेत्र महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में विचरण करने से रोकने के लिए उन्हें उनके घरों में नजरबंद कर दिया।
छपरा के पुलिस अधीक्षक संजयसिंह ने बताया कि इन नेताओं द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किए जाने की आशंका के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।
महाराजगंज संसदीय सीट से जद(यू) के उम्मीदवार प्रभुनाथसिंह और राजद उम्मीदवार उमाशंकरसिंह के बीच कड़ा संघर्ष है।