1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. दिल्ली

सभी के सहयोग का दावा

चुनाव 2008
पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर विधानसभा चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी वर्गों ने कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी मतीन अहमद को चौथी बार विजयी बनाने के लिए खुलकर समर्थन देने का ऐलान किया है। चौधमी मतीन अहमद ने कहा कि उनके इलाके के वोटर समझदार है। वह किसी के बहकावे व डर में नहीं आने वाले है। चौथी बार जीतकर वह इतिहास रचेंगे।

उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से लोग बहुत खुश है। 1978 से छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले चौ.मतीन अहमद ने स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की है। उनकी लोकप्रियता इसी बात से पता लगती है कि हर बार उनकी जीत का अंतर बढ़ा है। वे विकास कार्यों की बदौलत जीत का दावा कर रहे हैं। दो सौ बेड का अस्पताल व पांच नई डिस्पेंसरियां बनवाना उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है। शास्त्री पार्क में कब्रिस्तान बनवाकर उन्होंने लोगों की वर्षों पुरानी समस्या दूर कर दी है।

तीन बारातघर, तीन चौपालें, चार नए स्कूल, जाफराबाद रोड नं. 66 के साथ नाले पर सड़क बनवाने का काम चालू है। इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी व दुकानदारों की दिक्कत भी दूर होगी। पूरे इलाके में सीवर बिछाए जा चुके हैं। बिजली-पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो चुकी है। इलाके की सड़कों-नालियों का भी सुधार कार्य होता रहता है। (नईदुनिया)