चिट्ठी आई है नेताजी की
बाहरी दिल्ली। रोहिणी से कांग्रेस के कई नेता टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। कांग्रेस ने शनिवार को 53 विधानसभा की संभावित उम्मीदवारों के नाम तो बताएँ लेकिन रोहिणी के नहीं। ऐसे में पार्टी के स्थानीय नेताओं में अभी इसको लेकर खूब जोड़तोड़ चल रही है। इस तरह की कवायद के बीच ही वहाँ के स्थानीय नेता विजेन्द्र जिंदल ने अपने मतदाताओं का समर्थन पाने के लिए दिवाली की शुभकामनाएँ भेजी हैं।
इलाके के निवासी श्रद्धानंद कॉलेज के शिक्षक टेकचंद ने बताया कि उनकी दूसरी चिट्ठी कांग्रेस की उपलब्धियों को बखान करते हुए आई है। इसमें सरकार द्वारा लाड़ली योजना शुरू करने, अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट बाँटने, एसएसी एसटी को वजीफा दिलाने और झुग्गी झोपड़ी वालों को प्लॉट दिलाने जैसे करीब 15 कार्यों की चर्चा है। हालांकि ये चिट्ठी उनलोगों के पास ही भेजी गई हैं तो कांगे्रस के पुराने समर्थक व हितैषी रहे हैं। भाजपा के साथ जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं को इससे दूर रखा गया है। हालांकि एक निवासी की मानें तो चिट्ठी असली रंग तो तभी दिखाएगा जब कांग्रेस का टिकट जिंदल को मिल जाए। (नईदुनिया)