Daily Horoscope
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. international space station tracking through viral video

अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का ज़मीन से नज़ारा (वीडियो)

international space station
हाल ही में आकाश में स्थापित अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का वीडियो वायरल हो गया। यह बहुत ही अनोखा और अचंभित करने वाला अनुभव है, जिसके द्वारा हर कोई आईएसएस की गति और इसकी क्रिया कलापों को देख सकता है। 


 
 
नासा ने अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को कहीं से भी देखना आसान कर दिया है। अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सूर्य की रोशनी गिरने पर यह आकाश में साफ दिखने लगता है। अपने स्थान से अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को देखने के लिए सर्च बार में अपनी लोकेशन ट्रेक करें। अगर आपकी लोकेशन नहीं दिखें तो पास की कोई लोकेशन देखें। 


 
 
सबसे अधिक चौंकानेवाली बात यह है कि इस वीडियो को भारत के शहर शिमला से बनाया गया था। आकाश की तरफ देखने और रूचि रखने वाले एक व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन  7.6 की गति से घूमता दिखाई दे रहा है। इसकी ऑरबिट ऊंचाई 400 किमी है। आप भी देखिए यह शानदार वीडियो जो आपको ले जाएगा खूबसूरत और साफ आकाश की सेर पर। 

 
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन उछाल