बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. वट सावित्री व्रत
  4. Vat Savitri Vrat Purnima Date
Written By WD Feature Desk

पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

Vat Savitri Vrat 2025
Vat Savitri Vrat 2025: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पूर्णिमा और अमावस्या दोनों ही तिथियों में वट सावित्री व्रत का महत्व है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए वट या बरगद वृक्ष की पूजा करती हैं और सावित्री की कथा सुनती हैं, जिन्होंने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाए थे।ALSO READ: जानिए, पोप फ्रांसिस से जुड़ी 7 बड़ी बातें...

इसीलिए विवाहित स्त्रियां अपने पति की प्रसन्नता एवं दीर्घायु हेतु वट सावित्री व्रत नियमों के अनुसार करती हैं। यदि आप पूर्णिमा के अनुसार वट सावित्री व्रत रखना चाहती हैं, तो यह 10 जून 2025, मंगलवार को रखा जाएगा और पूरे दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
 
आइए यहां जानते हैं वट सावित्री पूर्णिमा व्रत और शुभ मुहूर्त के बारे में...
 
पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत 2025 के शुभ मुहूर्त और समय :
 
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत मंगलवार, जून 10, 2025 को
पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ- 10 जून 2025 को सुबह 11 बजकर 35 मिनट से, 
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 11 जून 2025 को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर।
पूर्णिमा तिथि के अनुसार वट सावित्री व्रत 10 जून 2025, मंगलवार को रखा जाएगा और 10 जून को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी। 
 
वट सावित्री व्रत की पूजा के लिए कोई विशेष अभिजीत मुहूर्त आदि की आवश्यकता नहीं होती है। पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ये भी पढ़ें
वरुथिनी एकादशी 2025: जानें इस व्रत की 10 महत्वपूर्ण बातें...