सम्बंधित जानकारी
- Valentine Week 2025 Celebration Ideas: भारत की ये 5 सबसे रोमांटिक जगहों पर पार्टनर संग मनाएं प्यार का त्योहार
- करीना कपूर ने सैफ अली खान को विश किया वैलेंटाइन डे, पति से मिला यह जवाब
- वैलेंटाइन डे के मौके पर अदा शर्मा ने मिलाया एनिमल हॉस्पिटल संग हाथ
- वैलेंटाइन्स डे पर अपने पार्टनर को अनोखे अंदाज़ में करें प्रपोज
- वेलेंटाइन डे के मौके पर अलाया एफ ने फैंस को दिया सरप्राइज, मां के साथ शेयर किया डांस वीडियो
वेलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ देखिये री-रिलीज होने जा रहीं बॉलीवुड की ये रोमांटिक फिल्में
Re-Release Movies In Theatre on valentine's day week : 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होने के साथ थियेटर भी गुलजार होने जा रहे हैं। इस लव वीक में कई रोमांटिक फिल्में सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों की लिस्ट जो अपने समय में बहुत हिट थीं और एक बार फिर थिएटर्स में दर्शकों के सामने आ रही हैं। पार्टनर के साथ इन फिल्मों को देखने का मजा कई गुना बढ़ सकता है। अगर आप रोमांटिक फिल्मों के शौकीन हैं तो ये मौका आपको चूकना नहीं चाहिए।
दरअसल, 7 से 14 फरवरी के बीच कई पुरानी रोमांटिक फिल्में री-रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों की लिस्ट पीवीआर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज के जरिए दी है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इन्हीं फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इस वीक अपनी पसंदीदा मूवीज को पार्टनर संग एन्जॉय कर सकते हैं। ये रही लिस्ट :
सनम तेरी कसम (SANAM teri kasam)
साल 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे के अभिनय से सजी ये फिल्म रोज डे के मौके पर रिलीज हुई है।
जब वी मेट (Jab We Met)
शाहिद कपूर और करीना की ब्लॉकबस्टर फिल्म दोबारा से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। यह फिल्म भी थियेटर में री-रिलीज हो चुकी है।
बरेली की बर्फी (Bareilly Ki Barfi)
इस लिस्ट में कृति सेनन, राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बरेली की बर्फी का नाम भी शामिल है। सिनेमाघर में यह री-रिलीज हो चुकी है।
दिल तो पागल है (Dil To Pagal Hai)
शाह रुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार स्टारर साल 1997 में रिलीज ही सुपरहिट मूवी दिल तो पागल है भी वेलेंटाइन वीक में 7 फरवरी को थियेटर में रिलीज हो चुकी है।
बचना ए हसीनों (Bachna Ae Haseeno)
साल 2008 में रिलीज हुई यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, बिपाशा बसु, मिनिषा लांबा और कुणाल कपूर जैसे स्टार्स नजर आए थे।
सिलसिला (Silsila)
साल 1981 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की शानदार फिल्म सिलसिला भी आज सिनेमाघर में एंट्री कर चुकी है। मूवी में जया बच्चन और रेखा भी नजर आई थीं।
इसके अलावा वेलेंटाइन वीक के आने वाले दिनों में चांदनी, आराधना समेत कई साउथ की फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। बीते 6 फरवरी को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म पद्मावत भी थियेटर में री-रिलीज हुई है।