1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तराखंड
  4. cm-pushkar-singh-dhami-constitution-day-manthan-program-dehradun

संविधान दिवस पर 'मंथन': सीएम धामी ने दिलाई संविधान की शपथ, अभियोजन विभाग के लिए कीं कई घोषणाएं

CM Pushkar Singh Dhami on Constitution Day in Manthan Program
संविधान दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अभियोजन विभाग द्वारा आयोजित 'मंथन' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। सीएम धामी ने प्रदेश की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए अभियोजन विभाग को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं।
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने, अभियोजन अधिकारियों के प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक के उपयोग, मामलों की डिजिटल निगरानी तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही, न्यायालयों में प्रभावी पैरवी, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन एवं उनके सशक्त प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, देहरादून में अभियोजन विभाग द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित ‘मंथन’ कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया तथा सभी को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अभियोजन विभाग को और अधिक सशक्त, सक्षम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के नेतृत्व में संविधान सभा के सदस्यों द्वारा निर्मित हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्याय, समानता एवं मौलिक अधिकारों का आधार स्तंभ है। संविधान की मूल भावना के अनुरूप प्रदेश में न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
अगला लेख
मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?