मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?
26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी के मौके पर एक बार फिर देश की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने गुरुवार को इस भीषण आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सवाल किया कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?
26 नवंबर 2008 को क्या हुआ था?
26 नवंबर 2008 को, पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते मुंबई आए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 10 भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने शहर में आम नागरिकों पर एक भयानक और सुनियोजित आतंकी हमला किया। इस हमले में विदेशियों समेत 166 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह भारत के किसी शहर में हुए सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। आज इस आतंकी हमले की 18वीं बरसी है।
कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल?
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों को लेकर तीन सवालों के जवाब देने चाहिए।
भंडारी ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया? कांग्रेस ने मुंबई आतंकी हमले को 'आरएसएस की साजिश' बताकर पाकिस्तान को क्लीन चिट क्यों दी? 26/11 मुंबई आतंकी हमले के कुछ ही दिनों बाद राहुल गांधी पार्टी क्यों कर रहे थे?
Rahul Gandhi and the Congress Party must answer three questions on the 26/11 Mumbai terror attacks: 1. Why did the Congress-led UPA government not attack Pakistan after 26/11 Mumbai Terror Attack? 2. Why did Congress give clean chit to Pakistan by calling Mumbai Terror Attack “RSS Ki Sajish” ? 3. Why was Rahul Gandhi partying just days after 26/11 Mumbai terror attack? Congress gave clean chit to Pakistan after 26/11 Mumbai Terror attack because of Vote Bank politics of Gandhi Vadra family! They chose vote bank over nation's security! #MumbaiTerrorAttacks
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी) (@pradip103) November 26, 2026
भंडारी ने क्या आरोप लगाया?
अपनी पोस्ट में, भंडारी ने एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया, जिसमें कथित तौर पर इस दुखद घटना के तुरंत बाद राहुल गांधी के पार्टी करने का जिक्र था। भंडारी ने आरोप लगाया, 'कांग्रेस ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद गांधी-वाड्रा परिवार की वोट बैंक की राजनीति के कारण पाकिस्तान को क्लीन चिट दी। उन्होंने देश की सुरक्षा के बजाय वोट बैंक को चुना।'

