सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या फैसले से पहले CM योगी ने मंत्रियों को दी हिदायत, विवादित बयान देने से बचें
- अयोध्या पर फैसले से पहले रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष ने जताई अपनी हत्या की आशंका
- अपना ही रिकॉर्ड को तोड़कर अयोध्या ने फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड
- योगी आदित्यनाथ ने तिलक कर किया भगवान राम का राज्याभिषेक
- कमलेश तिवारी की पत्नी बनीं हिन्दू समाज पार्टी की अध्यक्ष
Yogi Adityanath | सपा नेता का दावा, भाजपा के लोग ही योगी को सीएम पद पर नहीं देखना चाहते
बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और उत्तरप्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तानाशाह करार देते हुए कहा कि उनको विपक्ष की बजाय भाजपा से ही खतरा है, क्योंकि उनकी कार्यप्रणाली से सर्वाधिक पीड़ित भाजपाई उनको मुख्यमंत्री पद पर नहीं देखना चाहते।
नेता प्रतिपक्ष चौधरी ने गुरुवार की रात यहां कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विपक्ष की बजाय भाजपा से ही खतरा है। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी तानाशाह की तरह कार्य करते हैं तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सरकार के मंत्रियों, विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग और सुझावों को नजरअंदाज करते हैं।
सपा नेता ने कहा कि योगी की कार्यप्रणाली से भाजपा के लोग सर्वाधिक पीड़ित हैं तथा उनको मुख्यमंत्री पद पर नहीं देखना चाहते। यही वजह है कि भाजपा से जुड़े लोगों में भारी असंतोष है। मुख्यमंत्री से सभी लोग बेहद क्षुब्ध हैं तथा उनको 1 मिनट भी मुख्यमंत्री के पद पर नहीं देखना चाहते और वे स्वयं मुख्यमंत्री को इस स्थिति से अवगत करा चुके हैं।
