1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. grand deepotsav celebrations in ayodhya

योगी आदित्यनाथ ने तिलक कर किया भगवान राम का राज्याभिषेक

Yogi Adityanath
अयोध्या। उत्तरप्रदेश के अयोध्या मे दीपोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण का स्वागत किया और उन्हें तिलक लगाकर पटका पहनाया। दीपोत्सव से पहले भगवान राम का राज्याभिषेक भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान रामायणकालीन प्रसंगों की यात्रा निकाली गई।
 
कार्यक्रम संयोजक के अनुसार शाम 7 बजे से साढ़े सात बजे तक सभी घाटों और संपूर्ण अयोध्या में 5 लाख 51 हजार दीपों का प्रज्वलन होगा।
राज्याभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देवसिंह, केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल व अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और प्रदेश मंत्री नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे। 
 
शाम को होने वाले दीपोत्सव में मुख्य रूप से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री तथा अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद रहेंगे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें