सम्बंधित जानकारी
- UP लौटने वाले श्रमिकों को राहत, 15 दिन के राशन के साथ 1 हजार रुपए का भत्ता मिलेगा
- प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए मध्यप्रदेश में ‘श्रम सिद्धी’ अभियान का आगाज
- ‘मजदूर के हंगामें’ में अपनी चुप्पी में गुमसुम जिंदा ‘कॉमन मैन’
- 'क्या दिवाली आ गई?' प्रवासी मजदूरों के पास नहीं है बच्चों के इन मासूम सवालों का जवाब
- कोरोना काल के हृदयविदारक दृश्य, तपती धूप में मासूमों के साथ सड़कों से घरों की दूरी नापते प्रवासी मजदूर
Labour | मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बांदा (यूपी)। बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव में मुंबई से लौटे एक प्रवासी मजदूर ने घर में क्वारंटाइन के दौरान कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओंकार सिंह ने शनिवार को बताया कि 5 दिन पूर्व श्रमिक विशेष ट्रेन से मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर सुनील (19) ने घर में क्वारंटाइन के दौरान शुक्रवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे पशु बाड़े में फंदे से लटका पाया गया।
उन्होंने बताया कि युवक मुंबई की एक स्टील फैक्टरी में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फैक्टरी बंद हो जाने से वह घर लौट आया था। उसके पिता अब भी गुजरात में फंसे हैं। एसएचओ ने बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
