1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Student injured in firing in Meerut

UP में बेखौफ बदमाश : बाइक सवार दबंंगों ने भरे बाजार चलाई गोली, छात्रा घायल

Uttar Pradesh
मेरठ। दो पक्षों का विवाद एक छात्रा के लिए जानलेवा बन गया। बुधवार की शाम बीए की एक छात्रा अपनी सहेली के साथ बाजार गई थी, जहां बाइक सवार 4 युवकों में आपसी विवाद चल रहा था, विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने बाजार में ही गोली चला दी।

गोली पास से गुजरने वाली एक छात्रा के पेट कै चीरते हुए रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में फंस गई। आनन-फानन में सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल छात्रा को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका आपरेशन चल रहा है।
मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम का है। जहां सेक्टर 1 की रहने वाली बीए की छात्रा कोमल मिश्रा अपनी सहेली के साथ शॉपिंग के लिए गई थी। लगभग 8 बजे के करीब वह कॉस्मेटिक की दुकान पर सामान लेने जा रही थी तभी बाइक सवार 4 बदमाशों ने की फायरिंग की। इसमें गोली कोमल को लग गई। गोली लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सभी व्यापारी दुकान छोड़कर सड़कों पर आ गए। पुलिस का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला तो एक वीडियो में चार युवक स्प्लेंडर बाइक पर जाते हुए नजर आए। जिनकी पहचान वेदांत, अभय और शैंकी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाले माधवपुरम क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही गोली चलाने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
वहीं माधवपुरम व्यापार संघ ने थाना ब्रह्मपुरी पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुबह तक का समय दिया है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो बाजार बंद करने के चेतावनी भी व्यापारियों ने दी है। इस तरह सरेराह गोली चलने से हर कोई सकते में है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
अगला लेख
कोरोना के चलते महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में 25 हजार तक ही पहुंचेंगे ‌श्रद्धालु, भोपाल, इंदौर में विशेष‌ सावधानी बरतने के निर्देश