सम्बंधित जानकारी
- Corona का नया हॉटस्पॉट बनी देश की राजधानी, थम नहीं रही संक्रमण की रफ्तार
- जिग्नेश मेवानी का सरकार पर आरोप, मेरी गिरफ्तारी की साजिश PMO द्वारा रची गई
- गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, UP में 900 करोड़ की ड्रग्स बरामद, शाहीनबाग के तस्कर से मिला सुराग
- सुप्रीम कोर्ट का बेअंत सिंह हत्याकांड के आरोपी राजोआना की याचिका पर केंद्र सरकार को निर्देश
- चोरी का शॉकिंग वीडियो, पुर्जा-पुर्जा खोलकर चुरा ले गए बाइक
मजदूर के खिलाफ सगी भानजी से बलात्कार का मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर (उत्तरप्रदेश)। बिजनौर जिले में ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे 18 वर्षीय एक मजदूर ने साथ रह रही अपनी 9 साल की सगी भानजी से सोमवार को कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिवालाकलां थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी कर रहे एक परिवार की 9 वर्षीय बच्ची को उसके सगे मामा ने अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के वक्त बच्ची के परिवार के बाकी सदस्य ईंट पाथने गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
